गांधी नगर में गणगौर का बिंदोरा
पांच उजवने भी संपन्न

अमरावती/दि.23 -गांधी नगर निवासी श्रीनिवास टवानी के घर से गणगौर का गत शनिवार पारंपारिक बिंदोरा उत्साह से निकाला गया. राजस्थानी गणगौर गीतों के साथ सौभाग्यवतियां उत्साह से बिंदोरा में सहभागी हुई. बैंड-बाजार की ताल पर घूमर नृत्य भी महिलाओं ने भक्तिपूर्ण होकर किए. पारंपारिक वेशभूषा में सजधजकर आयी महिलाओं के कारण गणगौर की यह पूजा और सुंदर बिंदोरा में गांधी नगर में वातावरण मारवाड जैसा कर दिया था. पांच सौभाग्यवतियों के उजवने इस समय संपन्न हुए. जिनमें वैशाली टवानी, आरती माहेश्वरी, पायल काकानी, दीपाली काकाणी, अपूर्वा टवानी का समावेश रहा.
बिंदोरा में वंदना काकानी, भारती बजाज, आचल बजाज, खुशी बजाज, परी टवानी, खुशी टवानी, सलोनी माहेश्वरी, वेदिका माहेश्वरी, सीमा हरकूट, सुनीता हरकूट, आरती माहेश्वरी, पायल काकानी, अपूर्वा टवानी सहित परिसर की महिलाओं का उत्साहपूर्ण सहभाग रहा. गणगौर गीतों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा था.