नागपुर से मुंबई और पुणे के लिए चलेंगी ‘ट्रेन ऑन डिमांड’

भारी भीड को देखते हुए मध्य रेल का निर्णय

नागपुर /दि.24 – यात्रियों की भारी भीड को देखते हुए मध्य रेल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. रेल प्रशासन की ओर से नागपुर से मुंबई (एलटीटी) और पुणे के लिए विशेष किराए पर ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ स्पेशल गाडियां चलाने की घोषणा की गई है. इन ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे सफर और भी आरामदायक होगा.

* नागपुर-मुंबई-नागपुर स्पेशल
– ट्रेन संख्या 01021 (एलटीटी से नागपुर) – शुक्रवार 3 अप्रैल को रात 12.55 बजे रवाना होकर उसी दिन दोपहर 3.45 नागपुर पहुंचेगी.
– ट्रेन संख्या 01022 नागपुर से एलटीटी शनिवार 4 अप्रैल को रात 8 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11.45 बजे मुंबई पहुंचेगी.
– यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक, मनमाड, जलगांव, भुसावल, अकोला, बडनेरा और वर्धा में स्टॉपेज लेगी.
– इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे. जिसमें 1 एसी-2, 6 एसी-3, 9 स्लीपर और 4 जनरल.

नागपुर-पुणे-नागपुर स्पेशल
– ट्रेन संख्या 01467 पुणे से नागपुर शुक्रवार 3 अप्रैल को दोपहर 3.50 बजे पुणे से चलकर अगले दिन सुबह 6.30 बजे नागपुर पहुंचेगी.
– ट्रेन संख्या 01468 नागपुर से पुणे – शनिवार 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे नागपुर से रवाना होकर उसी रात 11.30 बजे पुणे पहुंचेगी.
– यह गाडी अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, शेगांव, अकोला, बडनेरा और वर्धा में स्टॉपेज लेगी.
-इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. जिसमें 2 एसी-2, 4 एसी-3, 8 स्लीपर, 4 जनरल.

* बुकिंग शुरु
इन ट्रेनों के लिए आरक्षण 24 मार्च से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरु हो जाएंगे. सामान्य श्रेणी (जनरल) के कोच के लिए यात्री यूटीएस एप या स्टेशन काउंटर से टिकट प्राप्त कर सकेंगे.

Back to top button