40 लोगों को चाहिए इच्छा मुत्यु

मुंबई /दि.25- महानगरी मुंबई से एक बडी खबर आ रही है. 13 वर्षों से कोमा में चल रहे हरिश राणा के प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पैसीव युथेंसिया निष्क्रिय इच्छा मरण की अनुमति दिये जाते ही मुंबई में भी महापालिका के मेडिकल ऑफिसर के पास 40 लोगों ने आवेदन कर दिये हैं. इन लोगों ने इच्छा मुत्यु की विनती की है.
40 लोगों द्वारा आवेदन किये जाने की जानकारी उजागर होते ही यहां खलबली मची है. जबकि प्रशासन के सामने समस्या खडी हो गई है. इन आवेदनों का क्या किया जाये. आवेदन की डिजिटल रजिस्ट्री करने शरीर विकास विभाग ने पोर्टल तैयार किया है. मगर मनपा स्तर पर उसका क्रियान्वयन न होने से प्रशासन के सामने दिक्कत पैदा हो गई है.
कोर्ट के आदेश के बाद हरिश राणा को दो दिन पहले ही इच्छा मुत्यु दी गई थी. राणा एक सडक हादसे में बुरी तरह से जख्मी होने के बाद से लगातार बेड पर रहे. उनके माता-पिता ने कोर्ट में इच्छा मुत्यु हेतु गुहार लगाई थी.





