धारणी में 25 साल के बाद भी अस्पताल क्यों नहीं?
उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछा

मुंबई/दि.26 – अमरावती के धारणी में सुसज्ज अस्पताल निर्माण करने का निर्णय राज्य सरकार द्बारा वर्ष 2001 में लिए जाने के बावजूद अब तक अस्पताल का निर्माण नहीं हो पाया हैं. अस्पताल का निर्माण कब होगा इस बाबत उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से पूछताछ की हैं.
मेलघाट के कुपोषण के कारण होनेवाली बालमृत्यु और स्तनदा माता की मृत्यु बाबत पिछले तीन दशक से उच्च न्यायालय में विविध जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू हैं. न्यायमूर्ति रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति अभय मंत्री के खंडपीठ के सामने बुधवार को सुनवाई हुई. इस अवसर पर राज्यसरकार द्बारा 2001 में धारणी के आदिवासियों के उपचार के लिए सभी सुविधाओं से सुसज्ज अस्पताल निर्मित किए जाने की घोषणा की थी. लेकिन अब तक वह प्रगती पथ पर है.याचिकाकर्ता की तरफ से एड. जुगलकिशोर गिल्डा ने ऐसा दावा किया.