अफवाहें फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी

सीएम फडणवीस का देश में भरपूर इंधन का दावा

* पेट्रोल-डीजल का उत्पादन शुल्क कम किया
मुंबई /दि.27- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, देश में इंधन का भरपूर स्टॉक है. लॉकडाउन की भी दूर-दूर तक संभावना नहीं है. ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई के निर्देश उन्होंने दिये है. सीएम ने कहा कि, इस प्रकार का संदेश फारवर्ड करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी. सीएम फडसवीस ने कहा कि, केंद्र ने घोषित कर दिया है. देश में कोई लॉकडाउन नहीं लगने वाला.
सीएम फडणवीस ने कहा कि, सरकार ने पेट्रोल और डीजल का उत्पादन शुल्क 10 रुपए प्रति लीटर घटा दिया है. कच्चे तेल के बढे हुए दामों का प्रभार तेल कंपनियों को ही सहन करना है. सामान्य लोगों को सरकार ने राहत दी है. उन्हें पेट्रोल और डीजल के अधिक दाम नहीं चुकाने होंगे. उसी प्रकार देश में दो महीनों का स्टॉक है. फिर वह इंधन की बात हो या गैस सिलेंडर की.
* वह वीडियो सच होगा तो कार्रवाई
सीएम फडणवीस ने मंत्री नरहरी झिरवाल के एक किन्नर के साथ वायरल वीडियो के बारे में पहली बार भाष्य करते हुए कहा कि, वीडियो सही होगा, तो उचित कार्रवाई जरुर होगी. फडणवीस ने बताया कि, इस वीडियो के बारे में उन्हें नरहरी झिरवाल का फोन आया था. झिरवाल ने बताया कि, 3-4 वीडियो एकत्र कर यह बनाया गया है. इसकी जांच होनी चाहिए. सीएम ने उन्हें सलाह दी कि, इस बारे में वे तुरंत शिकायत दर्ज कराये. जिससे वीडियो की सत्यता जांची जा सके. सीएम ने यह भी कहा कि, राष्ट्रवादी की नेता सुनेत्रा पवार और हम सभी मिलकर निर्णय करेंगे.

Back to top button