नंदनवन कॉलोनी में हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर

अमरावती /दि.2- रेड स्वस्तिक सोसायटी अमरावती शाखा द्वारा स्थानीय नंदनवन कॉलनी के हनुमान मंदिर परिसर में 26 मार्च को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे के दरम्यान रक्तदाब व रक्तशर्करा जांच शिविर का आयोजन किया गया था. इस शिविर का आयोजन डॉ. नरेश कर्नावट ने किया था.
इस समय वैद्यकीय टीम में सर्वश्री सुदर्शन अडसोड, श्रीधर माकोडे, सुधीर वाठ, हेमंत मातुरकर ने सेवा प्रदान की. रविंद्र बुटे, कस्तुरकर गुरुजी ने लाभार्थियों का पंजीयन किया तथा अशोक पाटणे ने सभी के सहकार्य से शिविर का व्यवस्थापन किया.





