राजवीर संगठना द्बारा सरकार से केरोसीन आपूर्ति शुरू करने की मांग
महंगाई की मार झेल रही गरीब जनता और हॉकर्स के हित में उठाई आवाज

* अन्न आपूर्ति मंत्री व मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
अमरावती/दि.2- राजवीर संगठना के संस्थापक अध्यक्ष रहमत खान उर्फ रम्मू पत्रकार के नेतृत्व में राज्य के मुख्यमंत्री तथा अन्न आपूर्ति मंत्री के नाम जिलाधिकारी आशीष येरेकर को ज्ञापन सौंपकर केरोसीन की आपूर्ति फिर से शुरू करने की मांग की गई है.
ज्ञापन में कहा गया है कि इस समय खाडी युध्द के कारण पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढते जारहे है. इस कारण खाद्य पदार्थ व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के भाव भी लगातार बढ रहे हैं. इस कारण आम नागरिकों को महंगाई की मार झेलनी पडी है. घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण आम नागरिक परेशान है. इस कारण गरीबों को इन मुसीबतों से निजात पाने के लिए केरोसीन की आपूर्ति फिर से शुरू करनी चाहिए. केरोसीन हॉकर्स पिछले कई वर्षो से केरोसीन की आपूर्ति बंद किए जाने से बेरोजगार है. वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढती महंगाई के चलते केरोसीन की आपूर्ति राज्य सरकार द्बारा फिर से शुरू करने की मांग की गई है. राजवीर संगठना का कहना है कि महंगाई के कारण गरीबों की कमर टूट गई है और वे परिवार का पालन पोषण करने के लिए परेशान है. केरोसीन हॉकर्स भी काफी परेशान है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केरोसीन की आपूर्ति शुरू करनी चाहिए.





