नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा का है अमरावती से गहरा नाता

बहन पायल व जीजा स्वप्निल करवा रहते है अमरावती में

* विगत मार्च माह में ही पारिवारिक समारोह के दौरान हुआ था अमरावती आना
* पति मुकुंद लढ्ढा हैं पुणे के ख्यातनाम बिल्डर
अमरावती/दि.3 – अमरावती महानगर पालिका में नई आयुक्त के तौर पर पदभार संभालने जा रही वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वर्षा लढ्ढा का अमरावती शहर से काफी पुराना व गहरा नाता रहा है. क्योंकि अमरावती में वर्षा लढ्ढा की बहन व जीजा के परिवार का निवास है और विगत मार्च माह में ही करवा परिवार के यहां आयोजित एक शुभकार्य प्रसंग में आईएएस अधिकारी वर्षा लढ्ढा का सहपरिवार आना हुआ था. वहीं अब एक माह बाद वे अमरावती महानगर पालिका की आयुक्त के तौर पर अमरावती पहुंच रही है. जिसके चलते करवा परिवार में गौरव एवं हर्ष का माहौल है.
इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक अमरावती मनपा की नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा कुल तीन बहने है. जिसमें से बडी बहन वैशाली इंदानी इस समय कोंकण क्षेत्र के राजस्व विभाग में कार्यरत है. वहीं मजली बहन रहनेवाली वर्षा लढ्ढा आईएएस अधिकारी रहने के साथ ही अब अमरावती महानगर पालिका की आयुक्त बनने जा रही है. जबकि तीसरी व सबसे छोटी बहन पायल करवा अमरावती शहर की बहू है. जिनके पति स्वप्निल करवा अमरावती में इवेंट मैनेजमेंट का काम संभालते है. अपनी इसी तीसरी बहन के अमरावती स्थित निवासस्थान पर विगत 13-14 मार्च को आयोजित वास्तू शुभारंभ कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी वर्षा लढ्ढा भी पेशे से बिल्डर रहनेवाले अपने पति मुकुंद लढ्ढा के साथ शामिल हुई थी और उन्होंने पूरे दो दिनों का समय अमरावती में गुजारा था. नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा के पति पुणे के ख्यातनाम भवन निर्माण व्यवसायी है तथा लढ्ढा दंपति को एक बेटा भी है. इसके साथ ही यह जानकारी भी सामने आई है कि, अमरावती में अपनी छोटी बहन व दामाद का परिवार रहने के बावजूद आईएएस अधिकारी वर्षा लढ्ढा का अमरावती में कभी-कभार ही आना-जाना होता रहा और संयोगवश अमरावती मनपा की आयुक्त बनने से करीब 20 दिन पहले वे अपने परिवार सहित अमरावती में थी.
इस समय महाराष्ट्र राज्य कृषि शिक्षा व अनुसंधान परिषद की सदस्य सचिव रहनेवाली वर्षा लढ्ढा को अमरावती महानगर पालिका की नई आयुक्त बनाए जाने से संबंधित समाचार प्राप्त होते ही उनकी छोटी बहन पायल व दामात स्वप्निल करवा सहित करवा परिवार के रिश्तेदारों एवं स्थानीय माहेश्वरी समाज में खुशी व हर्ष के साथ ही गौरव वाला माहौल है.
* बेहद शानदार ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ रहा आयुक्त वर्षा लढ्ढा का
वर्ष 2003 की बैच की आईएएस अधिकारी रहनेवाली नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा मूलत: सांगली जिले के आष्टा गांव से वास्ता रखती है और प्रशासनिक अधिकारी के रुप में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी अमरावती मनपा की नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा का छात्र जीवन से लेकर अब तक बेहद शानदार ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ रहा. 7 जुलाई 1973 को आष्टा गांव निवासी रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारी रामनारायण उंटवाल की मंझली संतान के रुप में जन्मी वर्षा लढ्ढा की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा आष्टा गांव स्थित जिला परिषद की स्कूल में हुई थी तथा उन्होंने अपनी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा न्यू इंग्लीश स्कूल फॉर गर्ल्स में पूरी की थी. जिसके बाद आर्टस् एंड कॉमर्स कॉलेज से स्नातक व स्नातकोत्तर की पदवी प्राप्त करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परिक्षाओं के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई तथा वर्ष 1998 में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर वे उपजिलाधीश पद हेतु चयनीत हुई. इसके उपरांत विगत करीब 27 वर्षों के दौरान उन्होंने राजस्व एवं सामान्य प्रशासन विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों को संभाला. ऐसे में उनके अनुभव एवं प्रशासनिक कौशल को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा उन्हें आईएएस का कैडर दिया गया.
विभिन्न महकमों में अपर आयुक्त रह चुकी आईएएस अधिकारी वर्षा लढ्ढा ने भूमि, राजस्व, कानून-व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने हेतु विशेष प्रयास भी किए. यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि, वर्षा लढ्ढा को एक बेहद अनुशासित व अध्ययनशील प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर जाना जाता है. जिन्होंने हमेशा ही पारदर्शिता के साथ काम करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने को प्राथमिकता दी है. जिनकी उपलब्धियों से सांगली जिला हमेशा ही गौरवान्वित हुआ है. साथ ही साथ अब उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों के साथ अमरावती शहर का भी नाम जुड गया है.

Back to top button