चालक की मस्ती यात्रियों की जान पर

मुंबई-गोवा हाईवे पर बस पलटी; 38 घायल

* 2 यात्रियों की मौके पर मौत
मुंबई /दि.3- मुंबई-गोवा महामार्ग पर एक बार फिर भीषण हादसा हुआ है. नागोठणे के पास सुकली घाट में शुक्रवार सुबह एक निजी बस का भयानक एक्सीडेंट हुआ. इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना में 38 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है. खास बात यह है कि यह हादसा तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि चालक की लापरवाही से हुआ, ऐसा चौंकाने वाला आरोप यात्रियों ने लगाया है.
* क्या है पूरी घटना?
मुंबई से गोवा की ओर जा रही यह निजी लक्जरी बस सुकली घाट से गुजर रही थी, तभी सुबह के समय यह हादसा हुआ. घाट के तीखे मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण छूट गया और बस सीधे पलट गई. बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.
* यात्रियों का गुस्सा
इस हादसे से बचे यात्रियों ने चालक के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए. यात्रियों के अनुसार, यात्रा शुरू होने से ही चालक बहुत तेज और लापरवाही से बस चला रहा था. कई यात्रियों ने उसे टोका भी, लेकिन उसने अनदेखा किया. चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ यात्रियों ने बस चलते समय ही ठशवर्इीी पोर्टल पर चालक की लापरवाही की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की थी. दुर्भाग्य से, इस शिकायत पर कार्रवाई होने से पहले ही यह हादसा हो गया.
* बचाव कार्य और इलाज
हादसे के बाद नागोठणे पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम ने घायलों को बस से बाहर निकाला. घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल 9 से 10 यात्रियों को तुरंत कलंबोली स्थित अस्पताल में शिफ्ट किया गया. इस हादसे में मारे गए दोनों यात्री कौन थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है.

Back to top button