गौमाता रक्ततुला हेतु कल दर्यापुर में रक्तदान

दर्यापुर/दि.6– श्री माहेश्वरी पंचायत दर्यापुर, अ.भा. ब्राह्मण महासंघ, श्री गौरक्षण संस्था, राजस्थानी मंडल दर्यापुर ने गौमाता रक्ततुला हेतु कल रविवार 5 अप्रैल को सुबह 9 बजे से माहेश्वरी भवन में रक्तदान शिविर रखा है. जिसमें अधिकाधिक गौभक्त परिवार से रक्तदान करने का आवाहन माहेश्वरी नवयुवक मंडल, सालासर बालाजी परिवार दर्यापुर ने किया है. आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के मौके पर गौमाता की ऐतिहासिक रक्ततुला गणमान्य की उपस्थिति में अमरावती माहेश्वरी भवन में होने जा रही है. लगभग 1500 यूनिट रक्त संकलन का लक्ष्य गौमाता रक्ततुला के लिए रखा गया है. उल्लेखनीय है हनुमान जयंती पर चांगापुर से रक्तदान शिविरों का प्रारंभ हो गया है. वहां 400 से अधिक हनुमान भक्तों ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान कर गौमाता के प्रति श्रध्दा और स्नेह व्यक्त किया था. कल के रक्तदान शिविर को सफल बनाने सर्वश्री दीपक शर्मा, गोपाल अग्रवाल, रवीन्द्र गणोरकर, कल्पेश भैया, अशोक मोहता, समस्त माहेश्वरी भवन कार्यकारिणी योगदान कर रहे हैं.

Back to top button