मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने की महापौर तेजवानी से भेंट

शहर के सर्वांगिण विकास को लेकर हुई विविधांगी चर्चा

अमरावती/दि.6 – गत रोज ही अमरावती पहुंचकर मनपा आयुक्त के तौर पर अपना पदभार ग्रहण करनेवाली अमरावती महानगर पालिका की नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने आज 6 अप्रैल को महापौर श्रीचंद तेजवानी से सदिच्छा भेंट की. इस अवसर पर महापौर तेजवानी व नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा के बीच शहर के सर्वांगिण विकास को लेकर विविध मुद्दों पर चर्चा हुई. साथ ही शहर में मूलभूत सुविधाएं व स्वच्छता तथा नागरिकों को ज्यादा बेहतर सुविधाएं देने हेतु किए जानेवाले आवश्यक उपायों पर दोनों के बीच सकारात्मक संवाद भी हुआ.
इस समय महापौर श्रीचंद तेजवानी ने नवनियुक्त आयुक्त वर्षा लढ्ढा का अमरावती मनपा में स्वागत करते हुए उन्हें उनके आगामी कार्यकाल हेतु अपनी शुभकामनाएं दी. साथ ही शहर की प्रगति के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी समन्वय रहने को बेहद जरुरी भी बताया. इस समय आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने भी खुद को शहर के विकास के प्रति कटिबद्ध बताते हुए कहा कि, नागरिकों की समस्याओं को हल करने के काम को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी.
इस अवसर पर सभागृह नेता चेतन गावंडे, गटनेता डॉ. राजेंद्र तायडे, स्वीकृत पार्षद एड. प्रशांत देशपांडे, पार्षद संजय नरवणे, जनसंपर्क अधिकारी भूषण पुसदकर एवं कामेश साहू आदि उपस्थित थे.

Back to top button