सीबीआई ने पकडा रेलवे अकाउंटंट को
ले रहा था ट्रैकमैन से दो हजार की घूस

नागपुर/दि.8 – ट्रैकमैन से दो हजार की रिश्वत लेते रेलवे के अकाउंटंट के विरोध में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए उसके विरोध में अपराध दर्ज किया है. यह अकाउंटंट मध्य रेल के भुसावल डिवीजन में वित्त प्रबंधन कार्यालय में कार्यरत है. उसका नाम संजीत कुमार है. सीबीआई नागपुर टीम ने यह कार्रवाई की.
शिकायतकर्ता ट्रैकमैन अकोला जिले के मूर्तिजापुर में कार्यरत है. उसका एमएससीपी अंतर्गत 58 हजार 700 एरियर्स था. मूर्तिजापुर कार्यालय से उसका प्रस्ताव भुसावल भेजा गया था. गत 13 मार्च को शिकायतकर्ता ने अपने काम के लिए संजीत कुमार से भेंट की. संजीत ने फाइल आगे बढाने 5 हजार रुपए मांगे. पैसे न देने पर प्रस्ताव यूंही पडा रहेगा, ऐसी धमकी भी दी. ट्रैकमैन ने गत 6 अप्रैल को सीधे सीबीआई कार्यालय में शिकायत दी. सीबीआई ने शिकायत की जांच की. संजीत कुमार ने शिकायतकर्ता को 2 हजार रुपए में उसका काम कर देने की बात कही. उसे 2 हजार लेते ही रंगेहाथ पकडा गया. कार्रवाई के बाद रेलवे में खलबली मची है.





