टमाटर की फसल पर ‘तुटा’ रोग का प्रादूर्भाव
नेरपिंगलाई के किसान ने सडक पर टमाटर फेंककर जताया रोष

नेरपिंगलाई /दि.10- टमाटर की फसल पर ‘तुटा’ रोग (तुटा एब्सोल्यूटा इंफेक्शन) का जबर्दस्त प्रादूर्भाव हुआ है. इस संकट से संतप्त किसान ने सीधे सडक पर टमाटर फेंककर रोष व्यक्त किया. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई.
‘तुटा’ इल्ली के कारण टमाटर की फसल की भारी प्रमाण में नुकसान हो रहा है. टमाटर में छेद पडने से भीतर सडने वाली स्थिति निर्माण हो जाने से बाजार में इस माल की कीमत ही नहीं मिलती. व्यापारियों ने इस माल को खरीदने से इनकार कर दिये जाने के कारण किसान का आर्थिक गणित पूरी तरह बिगड गया. फलस्वरुप उत्पादन खर्च भी वसूल नहीं होने की स्थिति है. इस पार्श्वभिूम पर किसान महादेव इंगले ने अपनी मेहनत व्यर्थ जाने के निषेधार्थ अपनी टमाटर की फसल को सडक पर फेंककर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है.
नेरपिंगलाई परिसर में अनेक किसान फिलहाल ऐसे ही संकट से जुझ रहे हैं. ‘तुटा’ रोग के कारण 60 से 90 प्रतिशत उत्पादन में घट होने की बात कही जा रही है. किटक नियंत्रण के लिए आवश्यक औषधी महंगी है तथा योग्य मार्गदर्शन के अभाव में परिस्थिति और अधिक गंभीर हो रही है. कुछ दिनों से ‘तुटा’ इल्ली का प्रादूर्भाव बढ रहा है. पत्तों पर सफेद रेखा परदा, फलों में छेद होना और इल्लियों का भीतर से फलों को कुरेदना इस प्रकार की हालत टमाटर फसल की दिखाई दे रही है.
विशेषज्ञों के अनुसार, यह इल्ली अत्यंत तेजी से फैलती है और समय पर नियंत्रण न करने पर 70 से 90 प्रतिशत तक टमाटर फसल का नुकसान कर सकती है. कृषि विभाग की ओर से मार्गदर्शन व योग्य औषधी की उपलब्धता की आवश्यकता व्यक्त हो रही है. इस दौरान, किसानों ने शासन की ओर तत्काल नुकसान भरपाई दिये जाने की, कीटक नियंत्रण के लिए अनुदानित औषधी उपलब्ध करवाने की ओर कृषि विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन देने की मांग की है. यह फेंके गये टमाटर मुख्य सडक पर फैले हुए है तथा अभी तक किसी भी कृषि विभाग के अधिकारी ने इस संबंध में दखल नहीं ली है.
* ‘तुटा’ रोग के कारण फसल हुई खराब
‘तुटा’ रोग के कारण टमाटर की फसल खराब हुई है. बाजार में भाव नहीं और शासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं. हम किसान आखिर जीये तो कैसे जीये. पौन एकड खेत में टमाटर की फसल थी. अब तक 500 से 600 कैरेट टमाटर फेंक दिये गये है. मेहनत करके उत्पादित की गई फसल को अब सडक पर फेंकने की नौबत आ गई है. टूटा रोग के कारण एक से डेढ लाख का नुकसान हुआ है.
– माधव मंगले,
किसान.
* उपाययोजना के संबंध में किसानों को बताया जाएगा
टमाटर फसल पर ‘तुटा’ नामक रोग के संबंध में प्रत्यक्ष निरीक्षण करके उस पर योग्य उपाय योजना के संबंध में किसानों को बताया जाएगा.
– प्रथमेश माने,
तहसील कृषि अधिकारी, मोर्शी.





