पलसखेड शिवार में तेंदुए का आतंक

अंजनगांवसुर्जी/दि.14– मौजा पलसखेड में तेंदुए के बढते संचार के कारण नागरिक और किसानों में दहशत का वातावरण निर्माण हुआ. 12 अप्रैल की रात घटित इस घटना में तेंदुए ने खेत में घुसकर एक बछडे पर हमला कर उसे मार डाला. यह घटना बाबाराव पवार नामक किसान के प्रकाश में आई.
बाबाराव पवार का खेत गांव में हैं. रात के अंधेरे में तेंदुआ गोठे तक पहुंच गया. भीतर प्रवेश कर उसने बछडे पर हमला कर उसकी जान ले ली. सुबह खेत में जाने पर बछडे का शव दिखाई दिया तब यह घटना उजागर हुई. इस घटना के कारण खलबली मच गई हैं.





