पिता किसान, मेधावी बेटी को बनना है आर्मी ऑफिसर

वेदिका देशमुख का राष्ट्र प्रेम का जज्बा

* पोटे स्कूल में रही हैं 97 प्रतिशत के साथ टॉपर
अमरावती/ दि.16- पी.आर. पोटे पाटिल इंटरनेशनल स्कूल की मेधावी छात्रा वेदिका मनोज देशमुख ने सैन्य अफसर बनने की तमन्ना बोलकर बताई हैं. अमरावती मंडल से चर्चा करते हुए वेदिका ने सहज रूप से कहा कि वह आर्मी ऑफिसर बनना चाहती हैं. कक्षा 12 वीं के बाद उस हिसाब से कोर्स चुनेगी. वेदीका के पिता मनोज देशमुख खेतीबाडी करते हैं. ऐरड बाजार में उनकी खेती हैं.
पोटे इंटरनैशनल स्कूल में सीबीएसई कक्षा 10 वीं का नतीजा शतप्रतिशत रहा. उसी प्रकार शाला की वेदिका देशमुख 97 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर रहीं. वेदिका ने बताया कि वह रेग्यूलर स्टडी करती थी. शाला से दिया गया होमवर्क नियमित रूप से करने के साथ नियमित स्टडी ने ही उसे नेत्रदीपक सफलता दिलाई हैं. उसकी माताजी सोनाली देशमुख गृहणी हैं. वही छोटी बहन श्रावणी पोटे स्कूल में ही कक्षा 8 वीं की छात्रा हैं. वेदिका ने बताया कि गुरूजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली हैं. उसी प्रकार पुस्तको, टीवी धारावाहिको और फिल्मों में दिखाए गए आर्मी के काम और कारनामों से वह प्रभावित हैं. राष्ट्रसेवा का बडा भाव उसमें हैं. जिसे वह भारतीय सेवा जॉइन कर पूर्ण करने की इच्छी रखती है. आगे की पढाई वह गुरूजनों और वरिष्ठों के मार्गदशन में करना चाहती हैं.उसे बैडमिंटन खेलने में रूची हैं.

Back to top button