दहेज के लिए की जा रही प्रताडना के चलते नवविवाहिता की आत्महत्या
तिवसा तहसील के कुर्हा थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.17- दहेज के लिए होनेवाले शारीरिक व मानसिक अत्याचार से त्रस्त होकर एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना तिवसा तहसील में आनेवाले कुर्हा ग्राम में घटित हुई. मृतक महिला का नाम गार्गी अनिकेत वैद्य हैं. इस प्रकरण पुलिस ने उसके पति और ससुराल के चार सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया हैं.
जानकारी के मुताबिक 14 मार्च की शाम 6 बजे के दौरान गार्गी का पति अनिकेत वैद्य खेत से घर लौटा तब घर का दरवाजा भीतर से बंद रहने के कारण उसने आवाज दी. लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला. संदेह होने पर अनिकेत ने खिडकी से नजर दौडाई तब गार्गी फांसी पर लटकी दिखाई दी. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. मृतक गार्गी की मां ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर गंभीर आरोप किए. शादी के कुछ दिनों बाद ही ससूराल के सदस्य गार्गी को मायके से 2 लाख रुपए लाने की मांग को लेकर प्रताडित करते थे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति अनिकेत वैद्य (25), सास-ससूर व ननद के खिलाफ पारिवारिक अत्याचार व आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया हैं. पुलिस ने 15 अप्रैल की शाम संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.





