तलवार लेकर दहशत मचा रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
गाडगे नगर पुलिस की वेलकम पॉइंट चौक पर कार्रवाई

अमरावती/दि.17– गाडगे नगर थाना क्षेत्र के वेलकमपॉइंट चौक पर गुरूवार मध्यरात्रि को पेट्रोलिंग के दौरान डीबी स्क्वॉड के दल ने एक युवक को तलवार लेकर दहशत मचाते समय गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम अमन रमजान रायलीवाले (22) हैं.
जानकारी के मुताबिक गुरूवार 16 अप्रैल की मध्यरात्रि को गाडगे नगर के थानेदार गोरखनाथ जाधव के मार्गदर्शन में डीबी दल प्रमुख पीएसआई सागर ठाकरे, हेड कांस्टेबल भारत वानखडे, जवान मतीन शेख, सुशांत प्रदान, धनराज कुमरे, रूपेश हटकर, आशीष पडोले का दल पेट्रोलिंग कर रहा था तब उन्हें जानकारी मिली की वेलकम पॉइंट चौक पर एक युवक हथों में तलवार लेकर दहशत निर्माण कर रहा हैं. पुलिस के दल ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर तलवार जब्त कर ली. आरोपी का नाम फ्रेजरपुरा निवासी अमन रायलीवाले हैं. उसके खिलाफ आर्मएक्ट व महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है.





