नवी मुंबई में साकार होगा विदर्भ भवन

राजस्व मंत्री बावनकुले ने मानी डिमांड

नागपुर/दि.13 – विदर्भ के लोगों हेतु नवी मुंबई में विदर्भ भवन के निर्माण की अनेक वर्षो से चल रही डिमांड अंतत: शासन ने मान्य कर ली है. खारगर में प्रकल्प के लिए दो एकड भूमि आवंटित कर दी गई है. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने रायगढ जिले के कलेक्टर और सिडकों के प्रबंध निदेशक को इस संदर्भ में प्रस्ताव पेश करने कह दिया है.
भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने शीतसत्र दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के सामने नवी मुंबई क्षेत्र में रह रहे विदर्भ के लोगों संबंधी विषय और मांग प्रस्तुत की थी. इस संबंध में बैठक लेकर बावनकुले ने प्रकल्प को गतिमान करने के निर्देश दिए. विदर्भ सेवा सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक विधायक विक्रांत पाटिल और चित्तरंजन टेंभेकर भी उपस्थित थे. विदर्भ से नवी मुंबई जानेवाले लोगों के लिए विदर्भ भवन में अस्थायी रूप से रहने आदि की व्यवस्था होगी. सेवा सहयोग फाउंडेशन ने क्षेत्र में अनेक गतिविधियां जारी रखी है और विदर्भ के लोगों को सुविधाएं प्रदान की है.

Back to top button