तापमान के चलते अब स्कूल सुबह 10 बजे तक ही

जिलाधिकारी ने किए आदेश जारी

अमरावती/दि.21-विदर्भ में बढते तापमान और मौसम विभाग द्बारा जारी लू की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया हैं. जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने जिले की सभी शालाओं में कटौती करने के आदेश जारी किए हैं. इसके मुताबिक अब जिले के स्कूल अब सुबह 10 बजे तक ही चलेगे.
नई समय सारिणी के मुताबिक जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक शालाएं, अंगणवाडी और नर्सरी अब केवल सुबह 7 से 10 बजे तक ही चलेगी. यह आदेश 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा. विद्यार्थियों की शैक्षणिक हानी न होने के लिए सुबह 10 बजे के बाद की शेष कक्षाएं ऑनलाईन या डिजिटल माध्यम से लेने की योजना बनाने के निर्देश स्कूलों को दिए गए हैं. यह आदेश सभी अनुदानित, गैर अनुदानित तथा निजी स्कूलों के लिए अनिवार्य रहेगा. बढती गर्मी का विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव न पडने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया हैं. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में सुबह 10 बजे के बाद स्कूल जानी नहीं रखे जा सकेंगे. साथ ही स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पिने का पानी, छांव की व्यवस्था तथा लू से बचाव के लिए आवश्यक उपाय किए जाए. इस आदेश का उल्लंघन करनेवाले स्कूलों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कडी कार्रवाई करने की चेतावनी प्रशासन ने दी हैं.

Back to top button