कल संपादक सुधीर पाठक का व्याख्यान
दैनिक विदर्भ केसरी के वर्धापन दिवस पर आयोजन

दर्यापुर/दि.21- दैनिक विदर्भ केसरी के वर्धापन दिवस के अवसर पर स्थानीय बसस्थान के समीप कन्या शाला के मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं. जिसमें दैनिक तरूण भारत के मुख्यसंपादक व पत्रकार सुधीर पाठक ‘आजची पत्रकारीता व आव्हाने’ इस विषय पर पत्रकारों का मार्गदर्शन करेंगे. उनके व्याख्यान पर तहसील के पत्रकारों की निगाह लगी हुई हैं.
संपादक सुधीर पाठक को पत्रकारिता क्षेत्र का प्रदिर्घ अनुभव हैं. उनका व्याख्यान पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा. वे बदलते समय की पत्रकारिता इस विषय पर सविस्तार मार्गदर्शन करेंगे. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण मराठी हास्य सम्राट मकरंद अनासपुरे की उपस्थिति रहेगा. इस कार्यक्रम में तहसील के सभी पत्रकार उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ ले ऐसा आवाहन दैनिक विदर्भ केसरी के संपादक तथा आयोजक अमोल कंटाले ने किया हैं.





