आरटीई प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक अवधि

पुणे/दि.21– शिक्षा अधिकार कानून के तहत (आरटीई) निजी शालाओं की 25 फीसद आरक्षित सीटों के लिए प्रवेश शुरु है. सोमवार की शाम तक 38 हजार 932 विद्यार्थियों प्रवेश निश्चित किया है. पहली प्रतीक्षा सूची में अवधि समाप्त होने से और अनेक विद्यार्थियों का अब तक प्रवेश न होने से प्रशासन ने समयावधि बढाकर देने का निर्णय लिया है.
पहली प्रतीक्षा सूची के लिए प्रवेश की अंतिम अवधि बढाकर अब 30 अप्रैल तक की गई है. राज्य में इस बार 8 हजार 701 शालाओं में कुल 1 लाख 14 हजार 826 सीटें उपलब्ध है. इसके लिए 2 लाख 89 हजार 286 आवेदन प्राप्त हुए है. चयन सूची घोषित होने के बाद भी अनेक पालकों ने अब तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं की है. बडी संख्या में सीटें रिक्त रही है. प्रतीक्षा सूची में 86 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रतीक्षा में है.

Back to top button