23 अप्रैल को भुसावल डिवीजन में मेगाब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित
रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर

* यात्रियों को होगी परेशानी
अमरावती/दि.21– रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे के भुसावल डिवीजन में 23 अप्रैल को मेगाब्लॉक लिया जाएगा. पारस-गाईगांव-अकोला सेक्शन में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिस्टम के काम के चलते यह नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक रहेगा, जिससे कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी.
* एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर
– ब्लॉक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को 2 घंटे से अधिक समय तक नियंत्रित (रेगुलेट) किया जाएगा.
– ओखा-पुरी एक्सप्रेस 20820 : शेगांव और श्री क्षेत्र नगर के बीच करीब 2 घंटे 25 मिनट रोकी जाएगी.
– गोंदिया-कोल्हापुर एक्सप्रेस 11040 : कोटेपुर्णा और शेगांव के बीच लगभग 2 घंटे 20 मिनट देरी.
– नांदेड़-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 12485 : कोटेपुर्णा-शेगांव सेक्शन में करीब 2 घंटे तक प्रभावित.
* ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द
– ट्रेन 11121 : भुसावल-वर्धा चएचण
– ट्रेन 61102 : बडनेरा-भुसावल चएचण
– ट्रेन 61101 : भुसावल-बडनेरा चएचण
– ट्रेन 11122 : वर्धा-भुसावल चएचण
* यात्रियों से अपील
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह ब्लॉक सुरक्षा और रखरखाव के लिए बेहद जरूरी है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय जरूर जांच लें और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए योजना बनाएं.
* बढ़ी यात्रियों की भीड़
गर्मी और शादी के सीजन के कारण मुंबई, पुणे, चेन्नई, अहमदाबाद और कोलकाता रूट की ट्रेनों में भारी भीड़ है. इसी को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने जून तक 138 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
* ऐसा रहेगा समय
– तारीख : 23 अप्रैल 2026
– सेक्शन : पारस-गाईगांव-अकोला
– असर : मेमू ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनें 2+ घंटे लेट
– कारण : ऑटोमैटिक ब्लॉक सिस्टम और सेफ्टी वर्क





