तेज धूप के बावजूद सब्जियों की भरपूर आवक

रेट सभी के लिए किफायती

* 25-30 रुपए में एक किलो आ रही तरकारी
अमरावती/दि.21– भीषण गर्मी के सीजन में हर बार हरी सब्जियां आंखें तरेरती हैं. वहीं इस बार सभी तरकारी की यहां मार्केट में भरपूर आवक होने से रेट कंट्रोल में हैं. सामान्य लोग आसानी से अपनी भोजन की थाली विविध सब्जियों से सजा रहे हैं. सलाद खाने का मजा बढ रहा हैं क्योंकि टमाटर, ककडी, गाजर, शलजम सभी के दाम आम लोगों की पहुंच में बने हुए हैं. सब्जी विक्रेता शुभम शिरभाते ने बताया कि भेंडी, तूरई, दोडके सभी के रेट सामान्य बने हुए हैं. अमरावती और आसपास के गांवो से काफी प्रमाण में हरी सब्जीया आ रही हैं. आलू और प्याज के दाम भी सीमित रहने से नाना प्रकार के व्यंजन घरों में बनाए जा रहे हैं.
रवि नगर के प्रमुख सब्जी व्यापारी शुभम शिरभाते ने बताया कि शंका थी कि गर्मी बढने से तरकारी के रेट बढेंगे किंतु ऐसा नहीं हुआ. इसका कारण सभी ओर से भरपुर प्रमाण में सब्जी आ रही हैं. फिर वह भींडी हो या गोभी, मिर्ची हो या टिंडोली, पालक, मेथी भी सामान्य ग्राहको की पहुंच वाले रेट में उपलब्ध हैं. उन्होने बताया कि जिले के चांदूर बाजार, पथ्रोट, चांदूर रेलवे, भातकुली, गणोजा, अंजनगांव, दर्यापुर के आसपास के ग्रामों से भरपुर प्रमाण में सब्जीया आ रही हैं. जिससे रेट कंट्रोल में हैं.
उन्होने बताया कि अच्छे उत्पादन के कारण इस वर्ष हरे, काले तरबूज भी फुटकर मार्केट में 10 रुपए किलो से मिल रहे हैं. कमोबेश यही हाल खरबूज और अन्य रसीले फलो का है. जिससे मार्केट में अच्छी खरीदारी हो रही हैं. लाए गए सभी ठेले खाली हो रहे हैं.
ऐसे हैं प्रति किलो दर
रामकोला – 15-20 रुपए
ककडी – 20- 30 रुपए
लौकी – 15 रुपए
गाजर – 25 रुपए
पत्तागोभी – 10 रुपए
फुलगोभी – 20 रुपए
भेंडी – 40 रुपए
तुरई – 30 रुपए
शिमला मिर्च – 40 रुपए
हरी मिर्च – 30 रुपए
बैंगन – 20 रुपए
वाल की फल्ली- 50 रुपए
बिन्स फल्ली – 40 रुपए
पालक – 15 रुपए
मेथी – 40 रुपए
चौलाई – 40 रुपए
गवार – 50 रुपए

Back to top button