केरल और महाराष्ट्र में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 13 की मौत

त्रिशूर./दि.23– देश में मंगलवार को केरल और महाराष्ट्र में दो अलग-अलग पटाखों से जुडे हादसे हुए. इसमें कुल 14 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. पहला हादसा केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोड में हुआ, जहां आगामी त्रिशूर पूरम के लिए तैयार किए जा रहे थे. इसी दौरान पटाखा निर्माण इकाई में हुए भीषण विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 मजदूर गंभीर रुप से झुलस गए, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.
* पालघर में टीन शेड में चल रही थी पटाखा फैक्ट्री में धमाका
– एक की मौत, मालिक फरार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के कोंसाई गांव में मंगलवार दोपहर टीन शेड में चल रही पटाखा यूनिट में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें एक की मौत हो गई और 4 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के समय करीब 35 मजदूर, ज्यादातर महिलाएं, यूनिट में काम कर रही थी. पुलिस के अनुसार केमिकल मिक्सिंग के दौरान यह धमाका हुआ प्रारंभिक जांच में यूनिट के हाल ही में शुरु होने और कच्चा माल बाहर से लाने की बात सामने आई है. घटना के बाद मालिक फरार है, पुलिस लाईसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही है.





