अमरावती-परतवाडा मार्ग पर अज्ञात का शव मिला

शिनाख्त के लिए नागरिकों से सहयोग का आवाहन

अमरावती/दि.22– अमरावती से परतवाडा मार्ग पर वायगांव-आष्टी फाटा के पास 35 से 45 वर्ष की आयु के एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई है.
जानकारी के मुताबिक 18 से 19 अप्रैल के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि, वायगांव से आष्टी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पडा है. सूचना मिलते ही पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर उस व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. मृतक व्यक्ति की उंचाई 5 फीट 4 इंच बतायी जाती है. उसने गुलाबी रंग का शर्ट और भूरे रंग का पैंट पहना हुआ था. पैरो में प्लास्टिक के जूते थे. उसके चेहरे पर हल्के सफेद दाग भी दिखाई दिये. वलगांव पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए नागरिकों से सहयोग का आवाहन किया है. संबंधित व्यक्ति की कोई जानकारी मिलने पर 8975022800 अथवा सहायक निरीक्षक सचिन इंगले से 9834209195 पर संपर्क करने कहा गया है.

Back to top button