12 विप सीटों हेतु कल से नामांकन 

बीजेपी की उम्मीदवार तय करने आज अहम बैठक 

* विदर्भ के भी अनेक नेताओं को उच्च सदन जाने की आस
मुंबई/ दि.22- भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. इसमें 9 सीटों पर नियमित चुनाव और 1 सीट पर उपचुनाव (प्रज्ञा सातव की सीट) शामिल है. भाजपा की आज महत्वपूर्ण बैठक यहां मुंबई प्रदेश कार्यालय में होने जा रही है. जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय कर दिल्ली से सहमति ली जायेगी. विदर्भ से अनेक पार्टी पदाधिकारी उच्च सदन जाने की उम्मीदें पाले हुए हैं. चुनाव की घोषणा के साथ ही विभिन्न दलों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा गरम है.
* पार्टियों के संभावित उम्मीदवार
भाजपा (बीजेपी) की संभावित सूची: माधवी नाईक, राजेश पांडे, रणजीतसिंह निंबाळकर, राम सातपुते, संजय काका पाटिल, संजय केणेकर, प्रज्ञा सातव, अर्चना पाटिल चाकूरकर, दादाराव केचे, संजय भेंडे, संदीप जोशी, दयाशंकर तिवारी.
शिवसेना (शिंदे गुट) की संभावित सूची: नीलम गोर्‍हे, रविंद्र फाटक, संजय मोरे, किरण पावसकर, शीतल म्हात्रे, शायना एनसी, दीपक सावंत, बच्चू कडू.
राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की संभावित सूची: झिशान सिद्धिकी, उमेश पाटिल, संजय दौंड, सुरेखा ठाकरे, आनंद परांजपे, सुरेश बिराजदार, राजेंद्र जैन.
शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की संभावित सूची: उद्धव ठाकरे, अंबादास दानवे, सुषमा अंधारे, विनायक राऊत, राजन विचारे, वैभव नाईक, सूरज चव्हाण.
जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है
वर्तमान में इन 9 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, जिनके स्थान पर नए सदस्य चुने जाएंगे: उद्धव ठाकरे, नीलम गोर्‍हे, शशिकांत शिंदे, अमोल मिटकरी, गोपीचंद पडलकर, रणजीतसिंह मोहिते-पाटील, राजेश राठोड, प्रवीण दटके और रमेश कराड.
* राजनीतिक गणित और स्थिति
विधान परिषद का एक सदस्य चुनने के लिए 28 वोटों के कोटे की आवश्यकता होती है. राज्य विधानसभा के संख्याबल को देखते हुए, महायुति (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट और राकांपा-अजित पवार गुट) के पास 131, 57 और 40 विधायकों का समर्थन है, जिससे वे आसानी से 8 सीटें जीत सकते हैं. वहीं, महाविकास आघाडी का कुल संख्याबल 46 है, जिससे उनका 1 उम्मीदवार आसानी से जीत सकता है.
* चुनाव कार्यक्रम (महत्वपूर्ण तारीखें)
अधिसूचना जारी होना: 23 अप्रैल, 2026
नामांकन की अंतिम तारीख: 30 अप्रैल, 2026
नामांकन पत्रों की जांच: 2 मई, 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख: 4 मई, 2026
मतदान की तारीख: 12 मई, 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
मतगणना और परिणाम: 12 मई, 2026 (शाम 5 बजे)
Back to top button