अयान अहमद की जुडवां शहर में निकली ‘शाही बारात’

लंगडाकर चलता दिखाई दिया ‘रंगीला’ अयान

* पीसीआर में जमकर ‘खातिरदारी’ होने का अनुमान
* अयान की निशानदेही पर अचलपुर में दी गई दबिश
* दोस्त के यहां छिपाए गए मोबाइल फोन की हुई बरामदगी
* अन्य सबूतों सहित और भी आरोपियों की तलाश जारी
अमरावती/अचलपुर/दि.22 – जिले के जुडवां शहर का हिस्सा रहनेवाले परतवाडा में उजागर हुए न्यूड वीडियो वायरल कांड के मुख्य आरोपी अयान अहमद की आज परतवाडा पुलिस द्वारा अचलपुर में ‘शाही बारात’ निकाली गई. जिसमें पुलिस कर्मियों के घेरे के बीच रंगीन मिजाज रहनेवाला अयान अहमद लंगडाकर चलता दिखाई दिया. जिसके चलते अनुमान जताया जा रहा है कि, संभवत: पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अयान अहमद की जबरदस्त तरीके से ‘खातिरदारी’ हो रही है. जिसका असर अयान अहमद के चलने पर होता दिखाई दे रहा था.
जानकारी के मुताबिक अचलपुर शहर में सरमसपुरा पुलिस थाने के पीछे स्थित गली में अयान अहमद का एक दोस्त रहता है. जिसको अयान अहमद ने कुछ समय पहले अपना मोबाइल फोन दिया था. इस बात की जानकारी खुद अयान अहमद ने पुलिस को पूछताछ के दौरान दी थी. जिसका पता चलते ही परतवाडा पुलिस का एक दल अयान अहमद को अपने साथ लेकर सरमसपुरा पुलिस थाने पहुंचा और थाने के पीछे स्थित गली में रहनेवाले अयान अहमद के दोस्त के घर पर दबिश देते हुए वहां से अयान अहमद के एक फोन को बरामद किया गया. साथ ही इस समय अयान अहमद के उस दोस्त से भी इस मामले को लेकर पूछताछ की गई. इसी दौरान मामले की जांच कर रही एसआईटी ने सरमसपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद को पैदल घुमाते हुए उसकी एक तरह से शाही बारात ही निकाली. जिसके जरिए पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान अयान अहमद की हो रही शाही खातिरदारी के बारे में भी सभी को अच्छा-खासा अनुमान हुआ. क्योंकि इस दौरान अयान अहमद बुरी तरह से लंगडकर चल रहा था.
इस समय परतवाडा सेक्स स्कैंडल के आरोपी अयान अहमद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग-बाग जमा हो गए थे. और पूरे घटनाक्रम को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के गंभीर अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
इस बारे में पुलिस सूत्रों का कहना रहा कि इस कदम का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है. जिसके तहत आरोपी अयान अहमद को पैदल चलाते हुए समरसपुरा पुलिस थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है. मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. जिसके तहत आरोपी के संपर्कों और गतिविधियों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों को जुटाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है. साथ ही साथ सार्वजनिक कार्रवाई के जरिए सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
* दोस्त के पास छिपाए गए संदिग्ध सबूत
जांच के दौरान एक अहम जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने कुछ संदिग्ध सामग्री अपने एक मित्र के पास छिपाकर रखी थी. संभावना जताई जा रही है कि इनमें मोबाइल फोन, मेमरी कार्ड व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस शामिल हो सकते हैं. पुलिस इन संभावित सबूतों की तलाश में जुटी है, जो मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
* अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस को आशंका है कि इस मामले में एक से अधिक लोगों की संलिप्तता हो सकती है. सहआरोपियों की पहचान की जा रही है. साथ ही वायरल वीडियो के स्रोत और प्रसार की जांच की जा रही है और तकनीकी टीमों की मदद से डिजिटल ट्रैकिंग की जा रही है. परतवाड़ा यौन शोषण और वायरल वीडियो प्रकरण में पुलिस जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिख रही है. छिपाए गए डिजिटल सबूत और संभावित सहआरोपियों की पहचान इस मामले की आगे की दिशा तय करेगी.

Back to top button