मीठी बातें करके पहचान बनाई

महिला क्रिकेटर ने युवा उद्योगपति को जाल में फांस 63 लाख उगाहे

मुंबई/दि.23- मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के एक उद्योगपति को एक महिला क्रिकेटर ने सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाया है. इस महिला क्रिकेटर ने इस उद्योगपति से करीब 63 लाख रुपये उगाहे हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने संबंधित महिला क्रिकेटर और उसके भाई समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस महिला क्रिकेटर का नाम फरखांदा खान है और वह जम्मू-कश्मीर की रहने वाली बताई जा रही है. मुंबई पुलिस ने फरखांदा खान, उसके भाई बाझिल अजीज खान और उनके साथी उद्दीन वाणी को गिरफ्तार किया है. फरखांदा खान जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है. वह महिला टी-20 लीग में भी हिस्सा ले चुकी है.
* उद्योगपति का पैसे देने से इनकार
मिली जानकारी के अनुसार, फरखांदा और उसके भाई को दिल्ली के एक होटल से जबकि उनके साथी इम्तियाज वाणी को श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है. दक्षिण मुंबई के कुलाबा में रहने वाला 28 वर्षीय उद्योगपति 2024 में कुछ समय के लिए पश्चिम उपनगर में रह रहा था. उसी दौरान वह फरखांदा के संपर्क में आया. समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. 2024 में जब फरखांदा ने उद्योगपति से पैसे मांगे तो उसने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद फरखांदा ने उसे धमकाना शुरू किया.
* ’तुझे जेल में भेज दूंगी’
पैसे न देने पर दोनों के मोबाइल चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर फरखांदा ने पैसे उगाहे, ऐसा आरोप इस युवा उद्योगपति ने लगाया है. शुरुआत में उद्योगपति ने 23 लाख और बाद में 40 लाख रुपये दिए, ऐसा मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है. अप्रैल 2024 से उद्योगपति से पैसे उगाहने की बात सामने आई है.
फरखांदा खान द्वारा लिए गए कुछ पैसे इम्तियाज वाणी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए हैं. कुछ पैसे पिता और भाई के खातों में भी भेजे गए. फरखांदा का भाई बाझिल भी उद्योगपति को लगातार धमका रहा था. ’तुझे जेल में भेज दूंगा’ जैसी धमकी दी जा रही थी. इन लोगों ने उद्योगपति को कैसे जाल में फंसाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस अभी भी फरखांदा, उसके भाई और उनके साथी से पूछताछ कर रही है.

Back to top button