शिंदे भक्त होने की वजह से ही खरात प्रकरण उजागर हुआ!

अंनिस के श्याम मानव का सीएम पर सीधा आरोप

नागपुर/ दि.25- नागपुर में श्याम मानव ने खरात प्रकरण को लेकर देवेंद्र फडणवीस पर सीधा निशाना साधते हुए दावा किया है कि एकनाथ शिंदे के भक्त होने के कारण ही यह मामला सामने आने दिया गया, ऐसा उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाया है. खरात के पास कई राजनीतिक लोग जाते थे. एकनाथ शिंदे खरात के भक्त होने के कारण मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने यह मामला सामने आने दिया, ऐसा आरोप अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने फडणवीस पर लगाया. अगर फडणवीस के दो-तीन करीबी लोग खरात के भक्त होते तो क्या यह मामला आगे आता, ऐसा सवाल भी मानव ने उठाया.
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की ओर से शुक्रवार को झांसी रानी चौक के विदर्भ हिंदी साहित्य संमेलन में श्याम मानव का व्याख्यान आयोजित किया गया था. ‘बुवा वहां बाया – खरात जैसे बाबा को महिलाएं क्यों फंसती हैं?’ इस विषय पर उन्होंने संबोधित किया.
खरात प्रकरण में नासिक पुलिस ने सराहनीय काम किया है. गृहमंत्री फडणवीस ने अनुमति दी इसलिए पुलिस यह कर सकी. गृहमंत्री के रूप में सही भूमिका निभाने के लिए उनका अभिनंदन करना चाहिए, ऐसा मानव ने कहा. लेकिन फडणवीस के करीबी लोग अगर खरात के भक्त होते तो शायद यह नहीं होता, ऐसा भी उन्होंने कहा. उन्होंने सभी सहायता देने का आश्वासन दिया था. लेकिन उनके कार्यकाल में इस कानून को कमजोर किया गया. इसका प्रसार नहीं होने दिया गया, आर्थिक प्रावधान के लिए मंत्रालय के चक्कर लगाए गए लेकिन कभी मदद नहीं मिली. अंनिस के काम की वजह से आज विदर्भ में चमत्कार दिखाने वाला कोई बाबा नहीं है. सरकार की मदद से यह जागरूकता पूरे महाराष्ट्र में जारी रहती तो आज खरात जैसे बाबा नहीं बढ़ते. इसलिए खरात जैसे बाबाओं के आगे आने के लिए फडणवीस ही जिम्मेदार हैं, ऐसा आरोप मानव ने लगाया.

Back to top button