ट्रेन से पहुंचा प्रतिबंधित एचटीबीटी कपास बीज के 805 अवैध पैकेट जब्त
आरोपी को पुलिस ने दबोचा

* क्राईम ब्रांच और कृषि विभाग की रेल्वे स्टेशन के पास कार्रवाई
अमरावती/दि.25 – शासन द्वारा प्रतिबंधित किये अवैध एचटीबीटी कपास बीज के 805 पैकेट के साथ आरोपी को क्राइम ब्रांच और कृषि विभाग के दल ने अमरावती रेल्वे स्टेशन के पार्सल ऑफिस परिसर से गिरफ्तार कर लिया. जब्त माल की कीमत 8 लाख 6 हजार रुपए बतायी जाती है. गिरफ्तार आरोपी का नाम धामणगांव रेल्वे तहसील के मंगरुल दस्तगीर ग्राम निवासी चेतन सुखलाल ठाकरे है. यह माल नंदूरबार से लाया गया था.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 24 अप्रैल को अमरावती रेल्वे स्टेशन पर शासन द्वारा प्रतिबंधित किया अवैध एचटीबीटी के कपास बीज का पार्सल ट्रेन से आता रहने की गोपनीय जानकारी मिलने पर विभागीय कृषि सहसंचालक विभाग व क्राईम ब्रांच के दल ने रेल्वे स्टेशन परिसर में जाल बिछाया, तब उन्हें जानकारी मिली कि, पार्सल ऑफिस परिसर में एक व्यक्ति के पास कुछ संदेहास्पद बोरे दिखाई दे रहे हैं. इस कारण पुलिस के दल ने उसे कब्जे में लेकर बोरों की तलाशी ली तब उसमें वाइट गोल्ड 5जी कॉटन सीड के 473 पैकेट, धूम-2 सीड के 306 पैकेट और हाईब्रिड सीड के 26 ऐसे कुल 8 लाख 6 हजार रुपए मूल्य के 805 पैकेट बरामद हुए. यह सभी बीज शासन द्वारा प्रतिबंधित किये गये है. गिरफ्तार किये गये आरोपी का नाम चेतन ठाकरे है. जबकि नंदूरबार निवासी विशाल प्रकाश भोईर फरार बताया जाता है. जब्त किये गये माल और आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच के निरीक्षक संदीप चव्हाण, सहायक निरीक्षक दशरथ आडे, महेश इंगोले, मनीष वाकोडे, पीएसआई गजानन सोनुने, हेडकांस्टेबल सुनिल लासुरकर, फिरोज खान, सतीश देशमुख, दीपक सुंदरकर, गजानन ढेवले, मनोज ठोसर, आस्तिक देशमुख, मंगेश परिमल, जहीर शेख, सचिन बहाले, मंगेश लोखंडे, प्रशांत मोहोड, नापोका विकास गुडधे, अतुल संभे, मिर्झा नईम बेग, नाझीम उद्दीन सैयद, पोका विशाल वाकपांजर, योगेश पवार, चेतन गुल्हाने, सागर ठाकरे, रंजीत गावंडे, राजीक रायलीवाले, सूरज चव्हाण, निखिल गेडाम, चालक संदीप खंडारे, प्रभात पोकले, चेतन शर्मा, राहुल दुधे व अमरावती के कृषि सहसंचालक विभाग के संजय पाटिल के दल ने की.





