हव्याप्र मंडल में सब-जूनियर बास्केट बॉल चयन ट्रायल 28 को

51वीं सब-जूनियर बालक एवं बालिका राज्यस्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया

अमरावती/दि.27- महाराष्ट्र राज्य बास्केट बॉल एसोसिएशन द्वारा 3 से 8 मई के दौरान सातारा में 51वीं सब-जूनियर बालक एवं बालिका राज्यस्तरीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए अमरावती जिला टीम का चयन करने हेतु अमरावती जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन किया गया है. यह चयन ट्रायल 28 अप्रैल को शाम 5.30 बजे श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल के बास्केट बॉल कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा. चयन प्रक्रिया मंडल की सचिव एवं अमरावती जिला बास्केट बॉल संघ की अध्यक्षा डॉ. माधुरी चेंडके के मार्गदर्शन में संपन्न होगी.
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2013 के बाद जन्मे बालक एवं बालिकाएं पात्र होंगे. इच्छुक खिलाड़ियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में चयन ट्रायल में भाग लें. प्रतिभागियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य है. सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वे 28 अप्रैल को शाम 5.30 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहें. साथ ही अमरावती जिला बास्केट बॉल संघ के सचिव डॉ. मधुकर बुरनासे (9423649410) एवं उपाध्यक्ष नितीन पोटे (9404338490) ने भी खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है.

Back to top button