दत्तात्रय लहाने 5 अक्तू. को दाखिल करेंगे नामांकन

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना उबाठा के होंगे दावेदार

* सांसद अरविंद सावंत की प्रमुख उपस्थिति में पेश करेंगे दावेदारी
अमरावती/दि.3- शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए दत्तात्रय लहाने आगामी सोमवार, 5 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यह जानकारी शिवसेना के अमरावती जिलाप्रमुख पराग गुडधे ने दी.
पार्टी की ओर से जारी प्रेसनोट के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया सोमवार सुबह 11 बजे विभागीय आयुक्त कार्यालय में होगी. इस अवसर पर शिवसेना नेता तथा सांसद अरविंद सावंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. नामांकन के दौरान पश्चिम विदर्भ क्षेत्र के शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, उपनेता, प्रवक्ता, जिला संपर्कप्रमुख, लोकसभा संपर्कप्रमुख, जिलाप्रमुख तथा शिवसेना एवं उसके विभिन्न अंगीकृत संगठनों के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. पार्टी ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दत्तात्रय लहाने की उम्मीदवारी के माध्यम से चुनावी मैदान में अपनी स्थिति स्पष्ट की है. नामांकन के बाद चुनावी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है.

Back to top button