डॉ. अलीशा लोखंडे एमबीबीएस में प्रथम

शिरजगांव कसबा/दि.28- चांदुर बाजार तहसील के करजगांव के डॉ. प्रदीप और डॉ. कविता लोखंडे की सुकन्या डॉ. अलीशा प्रदीप लोखंडे ने अपनी चिकित्सा शिक्षा का एक पडाव पूर्ण करते हुए एमबीबीएस की परीक्षा अच्छे नबंरों से उत्तीर्ण की है. अलीशा का सर्वत्र अभिनंदन हो रहा है.
हाल ही में हुए पदवीदान समारोह में प्रख्यात नेत्रतज्ञ डॉ. विकास महात्मे नागपुर और डॉ. कांबले चंद्रपुर के हस्ते डॉ. अलीशा को पदवी प्रदान की गई. वह परिसर की पहली महिला चिकित्सक होगी. देहाती क्षेत्र से आगे बढकर अलीशा ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर ली है. उसका अब तक शैक्षणिक प्रवास बडा प्रशंसनीय रहा है. उसने कक्षा पहली से लेकर आज तक सभी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. डॉ. अलीशा के माता-पिता मेडिकल फिल्ड में कार्यरत है. माता- पिता के रूग्णसेवा की विरासत को बिल्कुल करीब से देखते हुए डॉ. अलीशा ने भी इसी क्षेत्र को चुना और अपने कार्य से छाप छोडने का प्रण कर रखा है. आगे भी पढाई जारी रखना चाहती है.





