विधायक रवि राणा को बजरंग बली की प्रतिमा भेंट

अमरावती/दि.28– बडनेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवि राणा के अभिष्टचिंतन समारोह निमित्त रवींद्र बडगुजर, मयुर बडगुजर, लाभेश बडगुजर और श्री विठ्ठल परिवार ट्रस्ट आलंदी द्वारा अमरावती के 111 फूट उंची हनुमान गढी की बजरंग बली मूर्ति के धरती पर आधारित बनाई गई 111 इंच की बजरंग बली की प्रतिमा विधायक रवि राणा को भेंट दी गई. इस विशेष कार्यक्रम के समय युवा स्वाभिमान पार्टी के मार्गदर्शक सुनील राणा की प्रेरणा से इस प्रतिमा को तैयार किया गया था.
इस कार्यक्रम में सारंग नागठाणे, दिनेश सेठीया, अवि काले, हर्षल रेवणे, मंगेश बुंदेले, शुभम उंबरकर, क्रिष्णा दातेराव, युवा स्वाभिमान पार्टी के नगरसेवक तथा पदाधिकारी बडी संख्या में उपस्थित थे. श्रद्धा, जनसेवा और नेतृत्व का संगम बना यह कार्यक्रम बडी उल्लास के साथ संपन्न हुआ.





