श्रीमंत भूषणसिंह राजे होलकर का जन्मदिन वृध्दाश्रम में मनाया

अमरावती/दि.28- पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर के राज घराने के 13 वें वंशज श्रीमंत भूषणसिंह राजे होलकर इंदौर का हाल ही में वलगांव में श्री संत गाडगेबाबा वृध्दाश्रम में श्रीमंत भूषणसिंह राजे होलकर जिला नियोजन समिति द्बारा जन्मदिन उत्साह से मनाया. इस समय अल्पोहार की व्यवस्था की गई तथा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी ने किए गये कार्यो के संबंध में वृध्दों को जानकारी दी गई. उसी के साथ राजा के आचार विचार तथा उनके कार्य वृध्दों को बताए गये. सभी ने राजे को जन्मदिन की शुभकामना दी. इस अवसर पर वृध्दाश्रम अध्यक्ष कैलाश बोरसे, निखिल घुरडे, मनोज कचरे, प्रकाशराव बोबडे, शिवहरी बोकडे, शरद तालन, मंगेश डमके, अक्षय नवरे, अमित महात्मे, पूर्ण बोरसे आदि उपस्थित थे.

Back to top button