जनगणना 2027 के कामों में आनेवाली अडचने दूर करें

प्राथमिक शिक्षक समिति का उपसंचालक को निवेदन

अमरावती/दि.28– जनगणना 2027 में आनेवाली अडचने व मांग के संबंध में निवेदन शिक्षक समिति के राज्य महासचिव राजन कोरगावकर व कार्यालयीन सचिव किशोर पाटील, रश्मी कोरगांवकर ने निरूपमा डांगे मैडम जनगणना संचालक द्बारा उपसंचालक यशवंत पाटिल को निवेदन दिया गया. दिया. राज्य शासन से निवेदन करेंगे, ऐसा आश्वासन उन्होंने दिया. संगठन की ओर से भूमिका रखी गई है, ऐसा बताया. कर्मचारी सुरक्षा की सूचना जिलास्तर पर संबंधित विभाग को दी है.
27 अप्रैल को जनगणना संचालक महाराष्ट्र राज्य मुंबई की भेट लेकर विविध मांग का निवेदन प्रस्तुत किया. जिसमें विविध मांग रखी गई. जनगणना के काम के लिए संबंधित यंत्रणा ने मोबाइल उपकरण उपलब्ध कर देवे, प्रत्यक्ष जनगणना दौरान प्रगणकों को योग्य सुरक्षा दी जाए. अवकाश के दिनों में अर्जित छुट्टी मंजूर की जाए, ग्रीष्मकालीन छुट्टी के दीर्घकालीन छुट्टी के यातायात भत्ता अदा किया जाए. ग्रीष्मकाल की तीव्रता व उष्माघात का विचार करे प्रशिक्षण के सभी चरण जल्द से जल्द पूर्ण की जाए, शिक्षक का यदि अचानक निधन हुआ तो सहायता के रूप में 20 लाख रूपए अनुदान दिया जाए आदि मांग व अन्य मांगों के संबंध में संचालक के साथ सकारात्मक चर्चा हुई..्

Back to top button