चिखलदरा में मना रवि राणा का जन्मदिन

देवी प्वॉईंट पर महाआरती, सैकडों ने लिया शरबत का लुत्फ

चिखलदरा/दि.28– बडनेरा के चार बार के विधायक और युवा स्वाभिमान पक्ष के सर्वेसर्वा रवि राणा के जन्मदिन उपलक्ष्य आज यहां समर्थक कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया. देव प्वॉईंट पर महाआरती कर सैकडों नागरिकों में सहर्ष शरबत का वितरण किया गया. आदिवासियों ने तपती धूप में हुए शरबत वितरण का लाभ लिया.
युवा स्वाभिमान पार्टी के तहसील अध्यक्ष आनंद गौर, उपेन बछेल, शिवम शर्मा, अश्वीन मिश्रा, खेमराज तिवारी, गजानन शनवारे, अन्सार भाई, महेंद्र काले, प्रवीण धुर्वे सहित सैकडों कार्यकर्ता ने देवी प्वॉईंट पर देवी की महाआरती करके वहां चैत्र के लिए आये सैकडों आदिवासियों को ठंडा शरबत वितरीत करके रवि राणा का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया.

Back to top button