युवक को ऑनलाइन 34.39 लाख रुपए से ठगा
साइबर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

अमरावती/दि.29- साई नगर परिसर में रहने वाले एक 39 वर्षीय युवक को अज्ञात व्यक्ति ने शेअर मार्केट में निवेश करने पर भारी मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन देकर 34 लाख 39 हजार रुपए से ठग लिया. शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.
जानकारी के मुताबिक साई नगर में रहने वाले एक 39 वर्षीय युवक को 22 फरवरी से 7 अप्रैल तक अनजान व्यक्ति के फोन आये. उसने शेअर मार्केट में निवेश करने पर युवक को 250 से 300 फीसद मुनाफा दिलवाने का प्रलोभन दिया. इसके मुताबिक योगेश नामक युवक ने संबंधित द्वारा ऑनलाइन कहे मुताबिक 34 लाख 39 हजार रुपए ऑनलाइन निवेश किये. लेकिन उसे पैसे वापिस नहीं मिले. अपने साथ जालसाजी होने का पता चलने पर योगेश ने साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जालसाजी व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





