बच्चू कडू पहले फडणवीस के कहने पर और अब शिंदे के कहने में

अंबादास दानवे का ताना

मुंबई/दि.30 – प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने इससे पहले देवेंद्र फडणवीस के कहने पर गुवाहाटी पहुंचे थे. अबकी बार वे एकनाथ शिंदे के कहने पर शिवसेना में गये हैं. राजनीति में पल-पल में बदलाव होने का दौर चल रहा है. कुछ भी हो सकता है. यह बात शिवसेना उबाठा नेता अंबादास दानवे ने कही. दानवे आज दोपहर अपना विधान परिषद का नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बोल रहे थे. दानवे ने दावा किया कि, महाविकास आघाडी में उन्हें समर्थन दिया गया है. जिससे चुनाव निर्विरोध हो जाने की संभावना है.
अंबादास दानवे ने बच्चू कडू को टारगेट कर ताने मारे. दानवे ने कहा कि, कडू पहले फडणवीस के कहने में थे, अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कहे पर चल रहे हैं. दानवे ने यह भी कहा कि, 5-6 साल पहले नारायण राणे ने अपना पक्ष भाजपा में विलीन कर दिया था. ऐसा ही बच्चू कडू ने भी किया होगा.
दानवे ने स्पष्ट किया कि, उनके पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेशाध्यक्ष के बीच चर्चा हुई है. प्रदेशाध्यक्ष और चेन्नीथला के बीच शीघ्र बैठक हो सकती है.

Back to top button