बियाणी की टॉपर यशस्वी राजा बनेगी एआई इंजिनीयर
नियमित पढाई को बताया सफलता का सूत्र

* पिता के निधन पश्चात मां ममता और बहन नैन्सी ने बंधाया साहस
अमरावती/दि.2 – ब्रजलाल बियाणी साइंस कॉलेज की होनहार छात्रा यशस्वी संतोषभाई राजा को एआई इंजिनीयर बनने की चाहत है. आज घोषित हुए कक्षा 12वीं के महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षाफल में यशस्वी ने 97.33 प्रतिशत अर्थात 584 अंक प्राप्त किये. वह कॉलेज टॉपर होने के साथ अनेक विषयों में आउट ऑफ अंक प्राप्त किये हैं. अमरावती मंडल से बातचीत में यशस्वी राजा ने कहा कि, नियमित स्टडी आपको सफलता दिला सकती है. वह स्वयं रोज 6 घंटे से अधिक स्टडी करती थी. उन्होंने बताया कि, उनकी सफलता का श्रेय मां ममता राजा, बडी बहन नैन्सी राजा के साथ ही उनके ताउजी दिलीपभाई पोपट, गुजराती एजूकेशन सोसायटी के अध्यक्ष सुरेशभाई राजा और गुरुजनों को देती है.
* 10 वीं में भी मेरिट रही
यशस्वी राजा ने अमरावती मंडल से चर्चा में बताया कि, कक्षा 10 वीं की एग्जाम उन्होंने होलीक्रॉस स्कूल से दी थी. उस समय वे 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ प्राविण्य सूची में रही. यशस्वी ने बताया कि, जेईई मेन उत्तीर्ण कर ली है. अब जेईई एडवॉन्स क्वॉलीफाय करनी है. उनकी एआई इंजिनीयर बनने की इच्छा है. नियमित पढाई और कोचिंग के साथ ही यशस्वी ने विशेष प्रयत्न करने की बात स्वीकार की.
* बॉस्केट बॉल में रुचि
यशस्वी राजा नियमित अभ्यास करने के साथ फिटनेस पर भी ध्यान देती है. उन्हें बॉस्केट बॉल खेलने और नृत्य का शौक है. यशस्वी की बडी बहन नैन्सी मुंबई में कैपजेमिनी में सॉफ्टवेअर इंजिनीयर के रुप में कार्यरत है. मां ममता राजा गृहिणी है. ममता राजा और नैन्सी राजा ने यशस्वी को अपने अकादमीक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता कदम-कदम पर किये. उसी प्रकार हिम्मत देती है. पन्नालाल नगर निवासी यशस्वी संतोष राजा का आज बियाणी महाविद्यालय में प्राचार्य दीपक धोटे और उपप्राचार्य सीताराम राठी ने अभिनंदन किया, तो उसके नेत्र सजल हो गये थे. वह इन क्षणों में अपने पिता संतोषभाई को बहुत मिस करती रही. संतोषभाई का 2023 में कर्करोग से निधन हो गया.





