अवैध रेत लदे तीन ट्रक, ट्रैक्टर जब्त
अपराध शाखा ग्रामीण की कार्रवाई

* नए एसपी कदम के आते ही एक्शन
* 84 लाख का मुद्देमाल जब्त, 4 केसेस दर्ज
अमरावती/दि.6 – नए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकेतन कदम के आते ही अवैध धंधे बंद करने की घोषणा का असर हुआ है. अपराध शाखा ग्रामीण ने मंगलवार को दो स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध रेत लदे चार वाहन जब्त किए. तिवसा और शेंदूरजनाघाट थाना में दो-दो प्रकरण दर्ज किए गए है. रेत का यह अवैध कारोबार एमपी से महाराष्ट्र में हो रहा था. पुलिस ने 84 लाख का माल जब्त किया है. 10 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है.
जानकारी के अनुसार स्थानीय अपराध शाखा की दो टीमों ने आरोपी फुलचंद मौजीलाल हरसुले (35) और नीलेश गुलाब गुडधे से टाटा ट्रक एमएच-27/बीएक्स-0039 पांच ब्रास रेत के साथ पकडा. तिवसा थाना में ही आरोपी अभिषेक प्रवीण मुसले (22) और अजय देवीदास लोखंडे (56) से सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रॉली एक ब्रास रेत के साथ पकडा. दोनो ही वर्धा जिले के आष्टी के रहनेवाले है.
शेंदूरजनाघाट थाना क्षेत्र में भी लोकल क्राईम ब्रांच की दूसरी टीम ने कार्रवाई की. आरोपी अरविंद अंबाडकर (47, लोणी, बेनोडा), क्रिश वासुदेव बडोदे (21, मिर्जापुर, वरुड) और किशोर बेलसरे (धनोडी, वरुड) से टाटा कंपनी का टिप्पर क्रमांक एमएच-27/बीएक्स-5258 को 6 ब्रास रेती के साथ पकडा. ऐसे ही आरोपी शे. जमीर शे. ईसा, अल्ताफ शेख बशीर शेख और सैय्यद असरार उर्फ बबलू अल्ताफ को टाटा कंपनी टिप्पर में 7 ब्रास रेत के साथ पकडा. पुलिस ने चारों प्रकरणों में कुल 84 लाख 12 हजार रुपए का माल जब्त करने का दावा किया. यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक डी. एल. तोटेवाड के मार्गदर्शन में निरीक्षक किरण वानखडे, सपोनि अमोल मुडे, उपनि नितिन इंगोले, अमलदार युवराज मानमोठे, रवींद्र वर्हाडे, सुनील महात्मा, चेतन दुबे, सागर नाथे, तंवर, शांताराम सोनोने, राऊत ने की.





