डीसीएम सुनेत्रा पवार ने छोडी राज्यसभा

वरिष्ठ नेता भुजबल फ्रंट रनर

दिल्ली /दि.6- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने विधानसभा का उपचुनाव जीतने पश्चात आज राजधानी दिल्ली का दौरा किया. उन्होंने राज्यसभा सभापति और उपराष्ट्रपति बी. राधाकृष्णन से भेंट कर अपनी राज्यसभा सदस्यता का त्यागपत्र सौंप दिया.
सूत्रों पर यकीन करें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा भेजे जाने के लिए तीन नामों की चर्चा हो रही है. स्वयं उपमुख्यमंत्री के सुपुत्र जय पवार, मंत्री छगन भुजबल और नितिन काका पाटिल के नाम चर्चा में है. मंत्री छगन भुजबल को राज्यसभा में भेजा जा सकता है. जिस समय सुनेत्रा पवार को राज्यसभा का सदस्य बनाया गया था, उस समय भी वरिष्ठ नेता भुजबल की उच्च सदन जाने की इच्छा थी. उस समय भुजबल को आश्वासन दिया गया था. अब माना जा रहा है कि, वह वादा पूर्ण कर प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ ओबीसी नेता छगन भुजबल को ही सुनेत्रा पवार के स्थान पर राज्यसभा भेजा जाएगा.

Back to top button