तेज अंधड से पेड उखडकर घर पर गिरा
सौभाग्य से जनहानी टली, बिजली के तार टूटे

अमरावती/ दि.7- आज दोपहर करीब 2.30 बजे के आसपास तेज आंधी तुफान चलने की वजह से चपरासीपूरा परिसर में निम का विशालकाय पेड उखडकर पास ही स्थित निर्माला महेश पाली के घर पर गिर पडा. जिसकी चपेट में आकर महाविरतण की विद्युत वाहीणी के तार टूट गए. साथ ही घर का भी थोडा बहुत नुकसान हुआ. सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई.





