आप्पाजी महाराज वारकरी ज्ञानपीठ के छात्र श्रवण वानखडे का सुयश

दसवीं की परीक्षा में हासिल किए 87.20 प्रतिशत अंक

चांदुर बाजार/दि.11 – तहसील के कुर्‍हा (बहिरम) स्थित माऊली कृपांकित आप्पाजी महाराज वारकरी ज्ञानपीठ में विद्यार्थियों को वारकरी संप्रदाय की शिक्षा के साथ शालेय शिक्षा भी दी जाती है. वारकरी ज्ञानपीठ के छात्र श्रवण वानखडे ने एसएससी बोर्ड दसवीं की कक्षा में 87.20 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है. जिसमें ज्ञानपीठ द्वारा श्रवण का अभिनंदन किया गया. श्रवण शालेय शिक्षा के साथ कीर्तन भी करता है. उसे पखवाज वादन, तबला वादन तथा हरिपाठ व श्रीमद् भगवद गीता के श्लोक का ज्ञान है.
वारकरी शिक्षण संस्था के अध्यक्ष सुधीर भारतीय ने बताया कि, वैकुंठवासी आप्पाजी महाराज यह गुरुकुल डिजिटल है. यहां संगणक शास्त्र की भी शिक्षा दी जाती है. यहां केवल आध्यात्म ही नहीं ज्ञान व विज्ञान के समन्वय से विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए प्रयास किया जाता है. वारकरी ज्ञानपीठ के छात्र श्रवण वानखडे ने दसवीं कक्षा में यह सफलता हासिल कर संस्था का नाम बढाया है. श्रवण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, संस्थाध्यक्ष सुधीर भारतीय, सचिव अनंत भारतीय, आचार्य लक्ष्मण महाराज लटपटे, गुरुदेव छोगामल मालू, मुख्याध्यापक एस. आर. राऊत, शिक्षिका अर्चना तायडे व शाला के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को दिया.

Back to top button