अमरावती-यवतमाल मार्ग पर दुर्घटना, 7 घायल, एक गंभीर
मालवाहक वाहन से पीछे का वाहन भीडा

* ट्रैवल्स खाई में पलटी
नांदगांव खंडेश्वर/दि.12– नांदगांव खंडेश्वर तहसील से जाने वाले अमरावती-यवतमाल जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मिनी ट्रैवल्स ने विपरित दिशा से आ रही दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. पश्चात यह ट्रैवल्स एक छोटे मालवाहक वाहन से भिडने के बाद सडक किनारे खाई में गिरी. उसी समय मालवाहक वाहन को पीछे से आने वाले वाहन ने टक्कर मार दी. ऐसे चार वाहनों की हुई भिडंत में 7 लोग घायल हो गये. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जाती है. घटना की जानकारी मिलने के बाद नांदगांव खंडेश्वर के थानेदार श्रीराम लांबाडे, अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर नागरिकों की भीड जमा हो गई थी. दुर्घटनाग्रस्त वाहन हटाने का कार्य रात को ही पूर्ण किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





