तुलजा गवई को परिजनों से मिलाया
3 घंटे में पता लगाया

* मनपा का अभिनव उपक्रम
अमरावती/दि.14- बुधवार सुबह 9 बजे संजय गांधी नगर क्रमांक 2 से घर से निकली तुलजा गवई चलते- चलते प्रशांत नगर बगीचे तक पहुंच गई थी. शाम 7 बजे सुचिता कारमोरे का काल आया कि शुभम कॉलोनी के गेट के पास एक वृध्दा बैठी है. पैर में गहरा जख्म हो गया है. अपना नाम तुलजा गवई बताती है.
आधार केन्द्र की टीम ने तुरंत शुभम नगर पहुंच पूछताछ की. वृध्दा केवल संजय गांधी नगर इतना ही बोल पा रही थी. सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहायता से उनके घर परिवार की खोज शुरू की गई. रात 10.30 बजे उनके घर का पता चल गया. तुलजा गवई अपनी बेटी के पास संजय गांधी नगर 2 में कालपांडे के मकान में रहती है. सबेरे से ही वे बाहर निकल गई थी. उनकी पुत्री पदमा और जवाई ने फ्रेजरपुरा थाने में मिसिंग की रिपोर्ट लिखाने की तैयारी की थी कि उन्हें वृध्द तुलजा गवई के सुखरूप होने का पता चला. उन्होंने मनपा की आधार केन्द्र टीम का बडा आभार व्यक्त किया. ज्योति राठोड, राजीव बसवनाथे, नितिन नांदुरकर ने परिश्रम किए.





