शांति समिति और व्यापारियों की बैठक आयोजित
ईद-उल-अजहा

अमरावती/दि.15– ईद-उल-अजहा पर्व के मद्देनजर गुरुवार 14 मई को शाम 7.30 बजे गाडगे नगर थाने में शांति समिति और व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक की गई. पुलिस उपायुक्त परिमंडल-1 और सहायक पुलिस आयुक्त गाडगे नगर विभाग के मार्गदर्शन में बैठक होने की जानकारी दी गई.
बैठक में व्यापारियों को सोशल मीडिया पर फैलनेवाली अफवाहों पर विश्वास न करने, किसी भी धर्म की भावना को ठेस न पहुंचाने एवं शांति तथा सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई. व्यापारियों से दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का उद्देश्य खाकी का रहा है. बैठक में व्यापारियों की समस्याएं और दिक्कतों को भी समझकर उनके समाधान की चर्चा की गई. पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से बकरी ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का आवाहन किया.





