परतवाडा की सरगम बीयर शॉमी में लगी आग
आठवडी बाजार परिसर में मचा हडकंप

* कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
परतवाडा/दि.15- परतवाडा शहर में विगत कुछ समय से आग लगने की घटनाए लगातार घटित हो रही हैं और आज 15 मई की सुबह आठवडी बाजार परिसर के छत्रपति शिवाजी महाराज व्यापार संकुल में दिपक जयस्वाल की सरगम बियर शॉपी में अचानक आग लगने की घटना घटित हुई. जिसके चलते पूरे परिसर में जबरदस्त हडकंप व्याप्त हो गया. सरगम बियर शॉपी से आग की लपटे और धुएं के गुबार बाहर निकलते देख परिसर वासियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. जिसके बाद दमकल दस्ता तुरंत ही मौके पर पहुंचा तथा आग को बुझाने का काम शुरू किया गया. लेकिन तब तक दुकान के भीतर रखा काफी सारा साहित्य जलकर खाक हो गया था. सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानी नहीं हुई. प्राथमिक अनुमान के मुताबिक यह आग शॉटसर्किट के चलते लगने की बात सामने आई हैं.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही लक्कड बाजार परिसर में बडी आग लगने की घटना घटित हुई थी. जिसके बाद आज एकबार फिर सरगम बियर शॉपी में भयानक स्वरूप की आग लगी. जिसके चलते व्यापारियों में भय व चिंता का वातावरण है. साथ ही शहर में बार-बार घटित हो रही इन घटनाओं के चलते विद्युत व्यवस्था व अग्निसुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालिया निशान लगते नजर आ रहे हैं.