धारणी में 370 किलो गौमांस जब्त

कुरैशी मोहल्ला में पुलिस ने की कार्रवाई

* चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
धारणी/दि.16- धारणी के कुरैशी मोहल्ला के अवैध तरीके से गौमांस की बिक्री जारी रहने की जानकारी मिलते ही धारणी पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. तथा एक घर से 370 किलो गौमांस सहित मांस की कटाई व बिक्री हेतु प्रयुक्त होनेवाले तराजु व वजन एवं अन्य साहित्य और दो दुपहिया वाहन मिलाकर कुल 1 लाख 93 हजार रुपए मूल्यवाला साहित्य जब्त किया. इस कार्रवाई के बाद शेख वसीम शेख गफुर (38), शेख कादर शेख खैराती (45), शेख वाजीद शेख मेहमुद (32) व शेख अकरम शेख शकील (34, सभी वार्ड क्रमांक 16, कुरैशी मोहल्ला निवासी) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराधिक मामला दर्ज किया गया. साथ ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए धारणी की अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में भेजा गया.
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड व उपविभागीय पुलिस अधिकारी माधव गरूड के मार्गदर्शन एवं पुलिस निरीक्षक अवतारसिंह चव्हाण के नेतृत्व में पीएसआई सतिश झालटे, एएसआई प्रकाश गिरडकर, पोहेकां सुमित घोतेकर, पोकां जगत तेलगोटे, नामदेव कुरवाले, आदित्य सोनर व मपोका वंदना तायडे के पथक द्बारा की गई.

Back to top button