चिखलदरा में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता
104 प्रतिभागियों ने लिया सहभाग

चिखलदरा/दि.18– शरीर और मन के संतुलन के साथ स्वस्थ जीवन का संदेश देने वाली योगासन खेल विधा को राष्ट्रीय स्तर पर नया मंच मिला है. श्री हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल संचालित डिग्री कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, अमरावती की ओर सें फिजिक्स फेडरेशन ऑफ इंडीया तथा बहन्मराष्ट्र योग परीषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्टी्रय योगासन प्रतियोगिता 2026 उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई चिखलदरा स्थित योंग केंन्द्र, अपर प्लेटों में आयोजित इस प्रतियोगिता से पूरे क्षेत्र में खेल और सकारात्मक का वातावरण निर्माण हुआ.
प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 मई को सुबह 10 बजे उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय योग गुरू तथा पूर्व प्राचार्य प्रा. डॉ. अरूण खोडसकर ने की उद्घाटनकर्ता के रूप में महाराष्ट्र योगासन स्पोर्टस एओसिएशन के टेक्निकल डायरेक्टर प्रा. सतीश माहगावकर, श्री हव्याप्र मंडल के उपाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत चेंडके, प्रतियोगिता संचालक प्रा.डॉ. विशाल खोडसकर तथा वरिष्ठ समाजसेवी अशरफ भाई उपस्थित थे. सुबह 9 बजे निर्णायकों एवं अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई, जिसके बाद उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ.
इसके बाद महर्षि पंतजली हॉल एवं स्वामी कूवलयानंद में विभिन्न आयु वर्गों की योगासन प्रतियोगितएं आयोजित की गई. से 15 वर्ष, 15 से 22 से 30 वर्ष, 30 से 40 वर्ष , 40 से 55 वर्ष से अधिक आयु के महिला एंव पुरूष वर्गो में प्रतियोगिताएं तथा महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के खिलाडियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया.प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतू योगशास्त्र विभाग प्रमुख प्रा. डॉ सुनील लाबडे, प्रा. नितीन काले, प्रा.डॉ विशाल खोडसकर, प्रा. प्रतीक पाथरे, प्रा. अर्चना देशपांडे, प्रा. प्रणय पवार, प्रा. संपदा आगरकर, प्रा. सुषमा शिरभाते ,प्रा. प्रतीक कलम्बे, प्रा. आंचल राहते, प्रा. सुकन्या देशमुख, प्रा. संदीप मांदळे तथा प्रा. वैष्णवी जाधव ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया.




